Bulandsehar News: हादसा : हाईवे-34 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच युवक घायल
बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: नेशनल हाईवे-34 पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के बन्ना देवी निवासी सचिन, राधे और महेश एक बाइक पर सवार होकर खुर्जा आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे-34 पर दूसरी बाइक से आ रहे खुर्जा निवासी राजन और हेमंत की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.