Bulandsehar News: हादसा : सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के ग्राम देवी का नंगला के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक आए सांड से टकराने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवी का नंगला के पास बाइक सांड से टकरा गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डिबाई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक सवार अनूपशहर से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर आए सांड से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई।हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार (45 वर्ष) पुत्र रामकिशोर शर्मा, निवासी ग्राम समसपुर, थाना छतारी, गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.