बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: बीबीनगर मार्ग पर ग्राम गिरधरपुर नवादा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहन पवार (20 वर्ष) निवासी गांव गिरधरपुर नवादा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक रोहन अपने गांव गिरधरपुर नवादा से बाइक के द्वारा गुलावठी सिलेंडर रिफिल कराने आ रहा था। गांव के बाहर टर्न प्वाइंट पर उसकी बाइक एक दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में रोहन को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें मेरठ के एक अस्पताल ले गए, लेकिन युवक ने रास्ते दम तोड़ दिया। रोहन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...