Bulandsehar News: हादसा : सड़क हादसे में घायल सब्जी कारोबारी की उपचार के दौरान मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाडा निवासी सब्जी कारोबारी एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला काजीबाड़ा निवासी आमिर ने बताया कि उनके पिता रफीक कुरैशी (55 वर्ष) सब्जी का कारोबार करते थे और जौखाबाद स्थित नवीन सब्जी मंडी में उनकी आढ़त की दुकान थी। वह एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा में बैठकर आढ़त की दुकान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर पीछे से ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.