Bulandsehar News: हादसा : वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: दूध सप्लाई करके लौट रहे बाइक सवार युवक की ओवरटेक कर रही कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनौटी निवासी लोकेश 38 वर्ष पुत्र संता आसपास के गांवों में बाइक से दूध सप्लाई का काम करता था। बुधवार शाम लोकेश बाइक से दूध सप्लाई करने दनकौर क्षेत्र के गांव रौनी पचायतन गया। वापस लौटते समय दनकौर कोतवाली की बिलासपुर चौकी क्षेत्र चचूरा-कासना मार्ग पर बांझरपुर गांव के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय अज्ञात कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मंडी श्यामनगर चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.