बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: चांदौक दोराहा स्थित वेयरहाउस के सामने मंगलवार शाम सड़क हादसे में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। सामने मुड़ रही पिकअप से तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान के जनपद बूंदी, तहसील नेनवा गांव गंभीरा निवासी शंकर पुत्र लड्डू लाल नायक के रूप में हुई है। वह बड़े ट्रक से लकड़ी लेकर गुजरात के गांधी धाम से जहांगीराबाद आया था। ट्रक खड़ा करने के बाद बाइक से खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान वेयरहाउस के सामने सामने मुड़ रही पिकअप से उसकी बाइक टकरा गई।सूचना यह भी पढ़ें- Kashipur News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप और बाइक क...