Bulandsehar News: हादसा : बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: डिबाई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे श्रीमानजी पधारिए के पास हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि जेवर हवाई अड्डे पर ड्यूटी के लिए जा रहा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार पंकज पुत्र सोमप्रकाश निवासी जोगी पाड़ा, डिबाई जेवर एयरपोर्ट पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पैदल जा रहे सुनील (41 वर्ष) पुत्र चिरंजी निवासी मोहल्ला महादेव, डिबाई को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई, जबकि पंकज का इलाज अस्पताल में जारी है।बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.