Bulandsehar News: हादसा : बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, एक घायल
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर मोड़ के पास मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के गांव दयानगर निवासी रमेश (50 वर्ष) बाइक खेतों से किशनपुर गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह किशनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।हादसे में दूसरी बाइक सवार मुरादाबाद निवासी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.