Bulandsehar News: हादसा : पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर ,मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: पहासू में सोमवार शाम को छतारी-पहासू मार्ग पर सड़क हादसे में पहासू की ओर पैदल आ रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई,जबकि बुलट सवार दो युवक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के दादों निवासी सुमित (19) और विवेक (21) अपनी बुलेट से अतरौली से खुर्जा जा रहे थे। पहासू में उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पैदल पहासू की ओर आ रहे युवक कैफ से टकरा गई, जिससे कैफ गंभीर घायल हो गया,बाइक सवार दोनों युवक भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहासू सीएचसी में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को हायर सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया, मृतक कैफ 22 वर्ष का था और तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी, इस घटना के बाद घर वालों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.