बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: चौकी क्षेत्र के गांव किरयावली में मंगलवार को मक्का निकालते समय हुए दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। थ्रेशर पर मक्का निकालते समय युवती का दुपट्टा अचानक पट्टे में फंस गया। दुपट्टा पट्टे में खिंचने से युवती का गला दब गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेमचंद का परिवार घर पर थ्रेशर लगाकर मक्का निकाल रहा था। परिवार के लोग मक्का निकालने के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान प्रेमचंद की 18 वर्षीय पुत्री रवीना का दुपट्टा थ्रेशर के चलते पट्टे में फंस गया। कुछ ही पल में दुपट्टा पट्टे के साथ खिंच गया और रवीना गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रेलवे ट्रेक पर युवती को रील बनाना पड़ा मंहगा, ट्रेन के चपेट में आने से दोनों हाथ कटे हादसा होते ही पर...