Bulandsehar News: हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव सतोहा ओर करन सिंहपुर के बीच पैठ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में तीन वर्षीय मासूम मयंक पुत्र अनिल कुमार की ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां सावित्री देवी (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ थाना अतरौली के नगला हरजी निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी सावित्री देवी और तीन वर्षीय पुत्र मयंक के साथ अपनी ससुराल थाना डिबाई के गांव करन सिंहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सतोहा गांव और करन सिंहपुर बीच पैठ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम मयंक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सावित्री देवी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया। चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.