बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: नगला शेखू गांव पीड़ित राहुल भारद्वाज ने बताया कि उनके चाचा 65 वर्षीय ओम प्रकाश खुर्जा जंक्शन रोड पर टैना गोसपुर गांव स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह उनके चाचा साइकिल पर सवार होकर पॉटरी जा रहे थे। जब वह वाजिदपुर कट के पास पहुंचे। तभी पीछे से उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां घायल के परिजन भी पहुंच गए। देर रात को उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, मामले में मृतक के भतीजे ने राहुल ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी का कहना है कि दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार प...