Bulandsehar News: हादसा : ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: मामन चुंगी के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मानकरौरा निवासी रियाजुद्दीन वर्तमान में नगर के मोहल्ला सरायधारी स्थित अपनी ससुराल में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, 29 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे मामन चुंगी के पास के चालक ने ट्रक को तेजी और लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.