Bulandsehar News: हादसा : खुर्जा-जेवर मार्ग पर सड़क हादसे में बस एजेंट की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: खुर्जा-जेवर मार्ग स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 50 वर्षीय बस एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, खुर्जा जंक्शन के परसादी नगर निवासी भगत सिंह 50 पुत्र बुद्धन सिंह खुर्जा जेवर अड्डा के समीप प्राइवेट बसों में एजेंटी का कार्य करते थे। मंगलवार को वे रोजाना की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे सिद्धि विनायक अस्पताल के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.