Bulandsehar News: हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति और मासूम गंभीर रूप से घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: पहासू क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका तीन वर्षीत पुत्र गंभीर घायल हो गया। पहासू-सोमना रोड पर नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दंपत्ति और बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक हसन अपनी पत्नी रुखसार और 3 वर्षीय बेटे युसूफ के साथ रिश्तेदारी से लौटकर नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वे खेड़ा नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहासू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.