बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के गांव दशहरा के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मुनी गांव निवासी साहिब (20) बाइक पर सवार होकर एनएच-34 पर जैन शिकंजी रेस्तरेंट की ओर आया था। उसके साथ उसके साथी जावेद भी थे। शुक्रवार दोपहर को दोनों वापस गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दशहरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से साहिब को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन व पुलिस उसको लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, जावेद का जटिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...