Bulandsehar News: हादसा : अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा, जाम लगाया
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: गुरुवार शाम ककोड़ से गांव वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की गलत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को ककोड़ बुलंदशहर मार्ग चोला फ्लाईओवर फतेहपुर जादौन चौकी के सामने रखकर पट्टे की जमीन व मुआवजे की मांग को जाम लगा दिया। जाम लगाने दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर पहुंचे एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ प्रेमसुख दड़िया, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, सिकंदराबाद, ककोड़, चोला,गुलावठी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद अफसरों के आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.