बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड पर ई- रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को ककोड़ रोड पर लहूलुहान अवस्था में एक व्यक्ति मिला। पास ही ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त अवस्था में था। बताया जाता है कि ई-रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले आई। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने ई-रिक्शा के आधार पर जांच शुरू कर दी। वही सोशल मीडिया पर मृत चालक का फोटो वायरल कराया। इसके बाद मृतक के भाई अमित ने उसकी अर्जुन (4...