बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र के गांव लुहारली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परचून के सेल्समैन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी फरीद पुत्र वाहिद 45 वर्षीय पिछले कई वर्षों से परचून के समान की गांवों में सेल्समेनी करते थे। फरीद फिलहाल अपनी ससुराल गांव शाहनगर में रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे बुलंदशहर से बाइक द्वारा वापस गांव शाहनगर आ रहे थे। बुलंदशहर_अगौता_सैदपुर मार्ग स्थित गांव लुहारली के पास अज्ञात वाहन ने फरीद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फरीद गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की सूचना अगौता पुलिस को दी। सू...