Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व फुफेरा भाई घायल
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: अनूपशहर बाईपास पर पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से बाइक पर सवार होकर 28 वर्षीय राजू पुत्र प्रकाश अपनी पत्नी 26 वर्षीय अनीता और 12 वर्षीय फुफेरे भाई वीरेश पुत्र जोगेंद्र, निवासीगण हिम्मतपुर थाना धनारी, जनपद संभल के साथ अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान कब्रिस्तान के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजू, उसकी पत्नी अनीता और वीरेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अनूपशहर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.