बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: पहासू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छतारी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी महावीर (45 वर्ष) के रूप में हुई। गुरुवार रात्रि को महावीर किसी काम से अपने गांव से पहासू की ओर जा रहा था। पहासू छतारी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को पहासू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...