Bulandsehar News: हाईवे पर पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की ईको कार, पिता-पुत्री समेत 5 की मौत, 3 गंभीर
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- दिल्ली-बदायूं हाईवे पर भीषण हादसा Bulandsehar News: दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता और उसकी एक वर्षीय मासूम बच्ची सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर(अलीगढ़) रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दहली बुजुर्ग निवासी एक ही परिवार के सदस्य और चालक सहित कुल आठ लोग ईको कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। परिवार छतारी क्षेत्र में चौढेरा देवी के दर्शन करने के बाद डिबाई के रास्ते सिद्धपीठ बेलोन भवानी के दर्शन के लिए जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर खेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.