बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव चौंढेरा डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की सुबह अलीगढ़ के गांव सुनामई थाना गोधा निवासी अमन उर्फ छोटू अपने रिश्ते के भतीजे प्रशांत के साथ बाइक से अपनी बहन को बुलाने बाइक से डिबाई जा रहा था। वहीं, फिरोजाबाद के गांव डेरा बंजारा बाजिदपुर थाना नारखी निवासी इंस्पेक्टर अपने छोटे भाई नसीर के साथ डिबाई की तरफ जा रहा था। हाईवे 509 पर गांव चौंढेरा डिग्री कालेज के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर 20 वर्ष पुत्र गुलाब और अमन 24 वर्ष पुत्र इंद्रजीत ...