बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: जिले की हवा में एक बार फिर प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद आबोहवा में जो ताजगी लौटी थी, वह अब गायब होने लगी है। मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 68 अंक की उछाल के बाद 142 पर पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से गिरकर सीधे मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे सांस और दमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद जिले का प्रदूषण स्तर सुधरकर 74 एक्यूआई तक आ गया था, जिससे लोगों ने साफ हवा में राहत की सांस ली थी, लेकिन धूप खिलने, सड़कों पर उड़ती धूल और वाहनों के धुएं के चलते महज एक ही दिन में स्थिति फिर बिगड़ने लगी। मंगलवार को सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। एक्यूआई का 100 ...