Bulandsehar News: हर आंख से निकले आंसू, रुंधे गले से दी अनिल शर्मा को अंतिम विदाई
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: हर आंख नम थी। गले रुंधे हुए थे। गांव सुरजावली की चहल-पहल वाली गलियां सूनीं दिखाई पड़ीं। लोगों के मुंह में शब्द थे, मगर दुख के चलते जुबां पर नहीं आ रहे थे। जिसे देखो वह यह कहता दिखा जाने की इतनी जल्दी क्या थी मंत्री जी? आपसे मिलकर अपना दुखड़ा सुनाते थे। घर परिवार-कारोबार की हर बात मंत्री जी आपसे करते थे। अब क्या होगा? यह कहते ही आंखों से आंसू की धारा बहने लगती। गुरुवार को कुछ ऐसा ही माहौल दिखा गांव सुरजावली में। पूर्व मंत्री और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के निधन पर गांव में घरों में चूल्हे तक नहीं जले। छोटे भाई केशव शर्मा, पुत्र कुश शर्मा को हर कोई ढांढस बंधाने की कोशिश करता। मगर ढांढस बंधाने के दौरान खुद की आंखों में आंसू आ जाते। गांव निवासी निशांत, महीपाल शर्मा, कृष्ण कुमार, पुनीत शर्मा, राजेश, शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.