Bulandsehar News: हरियाली तीज: नगर से देहात तक छाया उल्लास, पार्कों में उठाया झूले की आनंद
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: जिले भर में हरियाली तीज पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। नगर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्रों तक चारों ओर तीज की विशेष रंगत और रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पति की दीर्घायु, निरोगी काया और घर में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। तीज पर्व को लेकर नगर पालिका और स्थानीय स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख राजेबाबू पार्क, मोती बाग सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए बड़े-बड़े झूले लगवाए गए थे। इन स्थानों पर तीज मेले जैसा नजारा देखने को मिला, जहां सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर झूलों का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को तीज की बधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.