बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: नीम करौरी बाबा के जीवन पर बनी चर्चित फिल्म हनुमान अंश फिल्म की टीम आज बुलंदशहर आगमन आ रही है। टीम का नगर में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिल्म टीम का सिकंदराबाद टोल पर स्वागत करने के साथ रोड शो प्रारंभ होगा। हनुमान अंश फिल्म की टीम में नीम करौरी बाबा की भूमिका निभा रहे अभिनेता शोभिनव सत्या, फिल्म अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, भजन गायिका अनन्या सिंह मौजूद रहेंगे। रोड शो सिकंदराबाद एवं भूड़ चौराहा होते हुए काले आम चौराहा, कचहरी रोड, लल्ला बाबू चौराहा, बाईपास फ्लाईओवर एवं तहसील रोड से होते हुए गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'हनुमान अंश' फिल्म देखने उमड़े लोग शाम 5 बजे 1008 हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल मे...