Bulandsehar News: हनी चौधरी हत्याकांड: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अब तक 9 पकड़े
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: नगर के बहुचर्चित हनी चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शुक्रवार रात कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों और पांच बाल अपचारियों समेत कुल 9 आरोपियों को दबोच चुकी है।एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शुक्रवार रात को प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नगर पुलिस की टीम शिकारपुर बाईपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं और बाइक को तेजी से शिकारपुर तिराहे की तरफ मोड़कर भागन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.