बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर निवासी प्रिंस ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके भाई संजय उर्फ मोनू की दस माह पहले हत्या कर दी गई। जिसमें गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक आरोपी सागर जमानत पर आया हुआ है। जो आये दिन घर के सामने फैसला करने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...