Bulandsehar News: हत्या के प्रयास में अभियुक्त को 10 साल की कैद
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-4 डॉ. सुरेश कुमार ने शिकारपुर क्षेत्र में वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 50 हजार रुपए अर्थदंड लगाया है। बुधवार को अभियोजक भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी मारुफ पुत्र छोटन खां निवासी गांव जलालुद्दीनपुर गिनौरी(शिकारपुर) द्वारा वर्ष 2021 में वादी अरमान निवासी बुलंदशहर के भाई फरमान को जान से मारने की नियत से गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। 22 मार्च 2021 को थाना शिकारपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था तथा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के संबंध में शस्त्र अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा 16 जून 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.