Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: पहासू के मोहल्ला पठान टोला निवासी युवक मोनू (24)की देर रात बुलंदशहर के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक का शव पहासू पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। पठान टोला निवासी टेलर साबिर का पुत्र दिल्ली जाने के लिए मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। परिजनों को बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल से उनके पुत्र की मौत की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि मोनू का शव बुलंदशहर के पास घायल अवस्था में हाइवे के पास मिला था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित दिए बुधवार को मैयत को सुपुर्द -ए-ख़ाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.