Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस --- हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, सरकारी संस्थानों और थाना परिसर में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। गांव मौहरसा स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान विभिन्न सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूल परिसर में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.