Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजे बाजार, शान से फहरेगा तिरंगा
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: जिलेभर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निजी भवनों पर पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व को को जिले के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। जिले के बाजार पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। नगर के अस्पताल रोड, डीएम रोड, अंसारी रोड और चौक बाजार में सुबह से खरीदारों की भारी चहल-पहल बनी हुई है। बाजारों में दुकानों के बाहर लहराते तिरंगे, देशभक्ति के बैज, रिबन, केसरी-सफेद-हरे रंग की पट्टियां औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.