बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: स्वच्छ भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जेएएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नगर में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा तथा भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मेरठ मंडल प्रधान प्रभारी कैलाश भागमल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में स्वच्छता संदेश की पट्टियां और स्लोगन लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों-गांधी रोड, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा, जंक्शन रोड और ढोरी मोहल्ला से गुजरी। ​कार्यक्रम के दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...