Bulandsehar News: स्याना में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का सम्मान
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: बुधवार को नगर के एक फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पार्टी के बूथ अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संगठन की मजबूती में उनके योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि प्रणीत भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करता है, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान: बृजेंद्र नागर जिला उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.