बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र की एक महिला कारोबारी को एग्रो केमिकल्स के उत्पाद बेचने के नाम पर जिला स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि पीड़िता से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में ​चांदपुर बम्बा(गोपालपुरम) निवासी पीड़िता मीनाक्षी पत्नी नानक चंद ने तहरीर देकर बताया कि वह 'गोपाल एंटरप्राइजेज' की प्रोपराइटर हैं। 16 जून को आगरा के सईंया थाना क्षेत्र स्थित तेहरा तारपुर निवासी राजीव सिकरवारने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने बुलंदशहर जिले में अपनी कंपनी के एग्रो उत्पादों की बिक्री के लिए उन्हें अधिकृत स्टॉकिस्ट बनाने का प्रस्ताव दिया। ​लुभावने वाद...