बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: पहासू के एक गांव निवासी छात्रा स्कूल से घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पहासू क्षेत्र के एक स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा विगत 20 अगस्त को स्कूल में पढ़ने गई थी,लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने संभावित स्थानों तथा रिश्तेदारियों में खोज की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...