बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता बच्चों को बरामद कर लिया। पीड़ित परिजनों की सूचना पर नगर पुलिस की टीमों ने करीब एक घंटे के अंदर ही दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे खुद ही स्कूल से घर लौटने की बजाय इधर-उधर चले गए थे। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की है।सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि 25 जुलाई की दोपहर कोतवाली नगर क्षेत्र में दो बच्चे(एक लड़का और एक लड़की) के परिजनों ने थाने आकर सूचना दी थी कि उनके दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन कई घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की गंभीरता को देखते ...