Bulandsehar News: स्कूली छात्रों की बाइक ई-रिक्शा से भिड़ी, हंगामा
बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- Bulandsehar News: बृहस्पतिवार को बीबीनगर-स्याना मार्ग पर स्याना की ओर से आ रहे स्कूली छात्रों की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया। बाइक सवार छात्रों की ई-रिक्शा चालक के साथ नोकझोंक होने लगी।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है। बीबीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटा लिया है। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.