Bulandsehar News: स्कूटी सवार युवकों से मारपीट, मोबाइल गिरा
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद चुंगी पर स्कूटी सवार युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुज कुमार निवासी राधानगर द्वितीय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अमित गिरी निवासी गांव बड़ौदा थाना सलेमपुर के साथ स्कूटी से शिकारपुर आ रहा था। जहांगीराबाद चुंगी पर कार सवार धर्मराज व अन्य लोगों ने स्कूटी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसका मोबाइल गिर गया। आसपास के लोगों ने बचाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.