Bulandsehar News: स्कूटी में टक्कर लगने से बच्ची घायल, विरोध पर मां से अभद्रता और धमकी
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर शहर में हनुमान चौराहे से अंसारी रोड चौराहे की ओर स्कूटी से जा रही महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने गारमेंट्स के संचालक और उनके बेटे पर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार को देखकर उन्हें अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे उनकी चार वर्षीय बेटी के पैर में चोट लग गई। इस पर उन्होंने बाइक सवार से विरोध जताया तो आरोप है कि गारमेंट्स के संचालक के बेटे ने उनके साथ गाली-गलौज की। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने भी बेटे को उकसाते हुए उन्हें धमकी दी और बदमाशों को बुलाकर उठवाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.