बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव देवली में घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंजू के अनुसार उसकी स्कूटी गली में घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान सुरेंद्र ने उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर कृष्ण ने भी अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई हरीश के साथ भी कृष्ण और गिरीश ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...