बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्काउट्स एवं गाइड्स ने 9 व 10 अगस्त को भारत स्काउट एवं गाइड तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में शिवभक्तों की सेवा की। उन्होंने शिवभक्तों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान कर सेवा एवं कर्तव्य का निर्वहन किया। इस अवसर पर ओपी हंस, हरकेश कुमार मीणा, अंकित चौधरी, करन चौधरी, योगेश कुमार, शिवम कुमार, विवेक कुमार, देव चौधरी, लतिका, शिखा मीणा, रितिक चौधरी व भावना मीणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...