Bulandsehar News: सौजना रानी में तेंदुए-शावक दिखने की सूचना से हड़कंप
बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: नरसेना क्षेत्र के गांव सौजना रानी में शुक्रवार सुबह खेतों में तेंदुआ और उसके दो शावकों के दिखने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वन विभाग ने जांच के बाद जंगली बिल्ली बताया है। गांव के प्रधान विनोद कुमार की बहन गुड्डी सुबह करीब 9 बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थीं। उनका दावा है कि इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ और उसके साथ दो छोटे शावक बाहर आ गए। जानवरों को देखकर गुड्डी जोर से चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान दौड़कर आए। किसानों के अनुसार उन्होंने तेंदुए और शावकों को कुछ देर देखा। इसके बाद तीनों वापस गन्ने के खेत में चले गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.