Bulandsehar News: सैपलिंग्स प्ले स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: किला गांव मार्ग स्थित सैपलिंग्स प्ले स्कूल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। वहीं नन्हे - मुन्हे बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य डाॅ. मंजू सिंह ने बताया कि दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अलावा बच्चों के साथ मनमोहक खेल भी खेले गए। बच्चों को दीपावली के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के विषय में विस्तार से समझाया। साथ ही कहा कि दीपावली केवल दीपों और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे अंदर के ज्ञान, प्रेम और परोपकार के प्रकाश को जागृत करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Amroha News: सैदनगली में दीपावली की धूम, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.