बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- प्रियांशी सिरोही ने जीते दो स्वर्ण पदक Bulandsehar News: विकास खंड के गांव सैदपुर की बेटी प्रियांशी सिरोही ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ओपन इंडिया प्रोन शूटिंग चैंपियनशिप में प्रियांशी ने .22 राइफल की 50 मीटर स्पर्धा के जूनियर और सीनियर, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पांच अक्टूबर से भोपाल में चल रही इस प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रियांशी ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी है। प्रियांशी के पिता ...