बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: शहर के एक सरिया कारोबारी ने अपनी फर्म के सेल्समैन पर करीब 17 लाख रुपये के गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए एस एस पी से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मी नगर निवासी कारोबारी सुशांत अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी लोहे और सरिया की फर्म है। करीब ढाई वर्ष पहले उन्होंने लक्ष्मण पुत्र नंदकिशोर को सेल्समैन के रूप में नौकरी पर रखा था। आरोप है कि लक्ष्मण ने परिचित ठेकेदारों को माल आपूर्ति कराने का भरोसा दिलाकर फर्म से सरिया और अन्य निर्माण सामग्री उठाई।

आरोप और सबूत कारोबारी का आरोप है कि बाद में हिसाब करने पर 17 लाख रुपये बकाया निकले। उन्होंने दावा किया कि 17 अप्रैल 2026 की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसमें आरोपी स...