बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: महिलाओं के लिए आयोजित एक विशेष सेमिनार में महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित पोश एक्ट, 2013 के प्रति जागरूक किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता रंजना गौतम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट तनुजा चौधरी ने महिलाओं को पोश एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ यौन उत्पीड़न या असहज व्यवहार होने पर उसे चुप रहने की आवश्यकता नहीं है। कानून महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल का अधिकार प्रदान करता है और शिकायत के लिए निर्धारित प्रक्रिया भी उपलब्ध है। एडवोकेट तनुजा चौधरी ने महिलाओं को शिकायत समिति की भूमिका, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, गोपनीयता तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया। रंजना गौत...