Bulandsehar News: सूर्पनखा की नाक-कान काटने की लीला का मंचन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: डिबाई में चल रही स्टेज रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने मंगलवार रात सूर्पनखा की नाक-कान काटने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। विवाह का प्रस्ताव लेकर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंची रावण की बहन सूर्पनखा की लक्ष्मण द्वारा नाक-कान काटने का प्रसंग देखकर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जोरदार उद्घोष किए, जिससे रामलीला मैदान गूंज उठा। कलाकारों ने जयंत लीला तथा मुनिश्वरों के आश्रम में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रवेश की लीला का भी मंचन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के महामंत्री कमल वर्मा, विनय शर्मा, आदर्श पंडित, विनीत गुप्ता, मयूर वार्ष्णेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मंचन : साधु वेश में रावण ने किया सीता का हरण यह भी पढ़ें- Balrampur News: नारद मोह से राम जन्म तक की लीलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.