Bulandsehar News: सूफी मासूम अली फरीदी साबरी का वार्षिक उर्स व जश्ने ईद मिलादुन्नबी संपन्न
बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव कांवरा में शनिवार देर रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी व हजरत मासूम अली शाह फरीदी मिस्कीनी साबरी रहमतुल्लाह अलैह का वार्षिक उर्स अकीदत ओ अहतराम से मनाया गया। इस महफिल की शुरुआत कलाम पाक से हुआ बाद में मिलाद शरीफ व नात और तकरीर हुआ जिस में पहासू से आए मुफ्ती फुरकान आलम साहब ने ईद मिलादुन्नबी के विषय पर बयान कर समा बांधा। विधायक लक्ष्मीराज सिंह व अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर भाटी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दरगाह मासूम अली शाह कांवरा के सज्जाद नशीन सूफी शेर मुहम्मद ने विधायक और उनके साथियों का स्वागत किया। कुल शरीफ की रस्म के साथ ही उर्स का समापन हुआ। इस अवसर पर दरगाह हाजी बाबा मिस्कीन शाह के दरबारी कव्वाल लईक ताज ने अपने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांधा। इस मौके पर सूफ़ी खलील अहमद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.